लखनऊ से आ रही खबरों के मुताबिक़ कांग्रेस ने आज स्पष्ट कर दिया कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने यहां इसकी पुष्टि करते हुए पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा के साथ मिलकर चुनाव लडऩे का फैसला किया जा चुका है लेकिन इस बारे में विस्तृत जानकारी 1-2 दिन में दी जाएगी।
यह पूछने पर कि उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन बिहार में हुए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर होगा, उन्होंने कहा कि गठबंधन किस तरह का होगा, इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने भी कल कहा था कि उनका गुट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन का इच्छुक है। सपा के अखिलेश गुट को कल ही चुनाव आयोग ने असली सपा मानते हुए साइकिल निशान पर चुनाव लडऩे की इजाजत दी थी।
आज हो सकता है औपचारिक ऐलान
पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन की घोषणा 2 दिन बाद लखनऊ से की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दिल्ली जाने संबंधी कार्यक्रम से इंकार करते हुए कहा कि गठबंधन की घोषणा यहीं से होगी। उन्होंने कहा कि ‘नेताजी’ से कुछ मतभेद थे लेकिन अंतत: वह मेरे पिता हैं। यह कोई नहीं बदल सकता। यह लड़ाई जरूरी थी।
80 से 89 सीटें मिल सकती हैं कांग्रेस को
कांग्रेस ने पहले अखिलेश से 165 सीटों की मांग की थी। उसके बाद दूसरी सूची में 100 सीटों की लिस्ट भेजी थी। जानकारी के अनुसार अब कांग्रेस को सपा 80 से 89 सीटें देने पर सहमत हो सकती है।
मुलायम ने सौंपी 38 कैंडीडेट्स की लिस्ट, शिवपाल का नाम नहीं
मंगलवार को अखिलेश मुलायम से मिलने पहुंचे। मुलायम ने 38 कैंडीडेट्स की लिस्ट उन्हें सौंपी। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बात चली। कहा जा रहा है कि इस लिस्ट को अखिलेश ने मंजूर भी कर लिया है। इस लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम नहीं है। उनके बेटे आदित्य यादव जसवंत नगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि नेता जी के हर आदेश का पालन होगा। पार्टी टिकट देगी तो चुनाव लड़ेंगे।

No comments:
Post a Comment